भारत

CRIME NEWS: मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
13 Aug 2024 5:34 PM GMT
CRIME NEWS: मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
Jind. जींद। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में खानसर चौक स्थित एक धर्म कांटे के कमरे में एक प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खेरी कलां निवासी 20 वर्षीय रामकिशन के रूप में हुई है। रामकिशन धर्म कांटे पर ही काम करता था। मृतक ने मरने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा हैं। इसमें रामकिशन ने कहा है कि पापा हम मजबूर हो गए थे। आपके अलावा मजबुरियों के आगे हमें कोई अच्छे से समझाने और समझने वाला नहीं। हम अपना पुत्र होने का फर्ज नहीं निभा पाए, हमें माफ करना। हमारे ना होने का कोई अब
अफसोस नहीं करना।


हमें अपनी जिंदगी से नफरत हो गई। आप सब अच्छे से रहना प्लीज, मिल जुलकर प्लीज हमें माफ करना हमने आपका भरोसा तोड़ा है। गांव खेरी कलां उत्तर प्रदेश निवासी रामकिशन नगर के खानसर चौंक स्थित एक धर्म कांटे पर काम करता था। उसने धर्म कांटे के कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाई। सुबह धर्म कांटे पर कोई आया और उसने देखा कि एक युवक फांसी पर लटका हुआ है। उसने इसकी जानकारी आस पास के लोगों व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया। उसके बाद शव को उतरवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर वे मौके पर पहुंचे थे और यहां पर एक युवक का शव लटका हुआ पाया गया। शव को नागरिक अस्पताल में रखवा कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
Next Story