भारत

CRIME NEWS: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
5 Aug 2024 1:09 PM GMT
CRIME NEWS: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, परिजन सदमें में
x
बड़ी खबर
Nalanda. नालंदा। नालंदा में सोमवार को एक युवक ने घर में घुसकर युवती के सीने में गोली मार दी। जिसके बाद भीड़ ने भाग रहे आरोपी को पकड़ा और पुलिस के सामने ही उसकी पिटाई कर दी। लड़की और युवक दोनों की हालत गंभीर है। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने कहा कि हमदोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की मुझ पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। घरवालों के कहने पर मेरे खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी युवक भागने लगा। गांव वाले भी उसका पीछा करने लगे। आरोपी घबराकर पास के एक गोदाम के ऑफिस में छिप गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच बाहर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।आक्रोशित लोग ऑफिस की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और आरोपी युवक को बाहर निकालकर बेरहमी से पिटाई कर दी। बेहोश होने तक भीड़ उसकी पिटाई करती रही। कोई लाठी तो कोई लात-मुक्के से उसे मारता रहा। भीड़ के सामने पुलिस बेबस दिखी। युवक को बचाने के चक्कर में पुलिस को भी चोट लगी है।

घटना परवलपुर थाना क्षेत्र के पीलीच गांव की है। आरोपी युवक ने कहा कि डेढ़ साल से उसके साथ संबंध में थे। वो बोलती थी शादी वो मुझसे ही करेगी। हम बोले जब तक रिलेशन चलता है चलाओ। फिर हम अपनी पसंद से शादी कर लेंगे और तुम अपनी पसंद के लड़के से शादी कर लेना। वो बोलती थी कि जब शादी नहीं करोगे तो मेरे साथ रिलेशन में क्यों रहोगे। हम उसको बोले थे कि बात करोगी तो शादी करना पड़ेगा। फिर नहीं बोलना कि परिवार वाले नहीं मान रहे हैं। वो बोली जान दे देंगे पर किसी और से शादी नहीं करेंगे। तब हमको अपना जैसा फील हुआ। उसको 40 हजार का वन प्लस मोबाइल दिए। वो जीजू को दे दी। उसके पास खराब मोबाइल था। फिर उसको 15 हजार का मोबाइल दिया। कहीं भी ले जाना होता था तो सेफ्टी से ले जाते थे। पिछले महीने भी 20 हजार खर्च किए।

वो बोली थी किसी और से शादी करेगा तो तुमको और तुम्हारे परिवार को छोड़ेंगे नहीं। हम बोले थे कि तुम्हीं से शादी करेंगे। लड़की परिवार वालों के प्रेशर से थाने में शिकायत की थी। वो परिवार वाले के सपोर्ट में आ गई। सब से गुहार लगाए कि शादी करवा दीजिए। वो लोग कहते थे कि मरा जाओगे। आज बोली थी कि दोनों साथ में मरेंगे। उसको एक गोली मारे। फिर जब हम अपने आप पर गोली चलाने लगे तो गोली चली ही नहीं। घायल युवती 20 साल की प्रीति कुमारी है। युवती को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस युवती से बयान लेने की कोशिश में है। वहीं, आरोपी युवक मानपुर थाना क्षेत्र के कुटॉनिया गांव निवासी नीतीश कुमार है। हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि पीलीच गांव में एक युवती को गोली मारी गई है। गोली मारने वाला युवक गांव से बाहर एक गोदाम में छिपा गया था। ग्रामीण युवक को घेरे थे। पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से 1 पिस्तौल, 1 कट्टा, 1 कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।
Next Story