भारत

Crime News: CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने जांच शुरू की

Shantanu Roy
5 July 2024 5:46 PM GMT
Crime News: CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने जांच शुरू की
x
बड़ी खबर
Muzaffarpur. मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के कथैया में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने CSP संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं विरोध करने पर संचालक विजय कुमार यादव को गोली मार दिया। घायल संचालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह ग्रामीण बैंक के CSP संचालक विजय कुमार यादव अपने घर कथैया थाना क्षेत्र के बगबारा से श्रीरामपुर सीएसपी केंद्र पर जाने के लिए निकले थे। इसी बीच रास्ते में दो अपाची सवार चार बदमाशों ने विजय कुमार यादव के बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। फिर उनसे लूटपाट करने लगे, जिसका विजय ने विरोध किया। इस दौरान अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने बदमाशों को
घेरने का प्रयास किया।

इसी बीच तीन बदमाश किसी तरह वहां से फरार हो गए, जबकि एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधी को हिरासत में लेकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। DSP अभिषेक आनंद ने बताया कि कथैया थाना क्षेत्र में एक घटना घटी है, जहां आज सुबह 11 बजे सामने से दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे थे। चारों ने CSP संचालक के बाइक को रूकवाया। इनके पास जो बैग था उसे छीन लिया और उन्हें जांघ में गोली भी मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लूटपाट के दौरान एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। वह भी घायल है। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चला रहा है
Next Story