भारत

CRIME: जमीन कारोबारी को बाइक सवार अपरािधयों ने मारी गोली

Shantanu Roy
23 Nov 2024 11:38 PM IST
CRIME: जमीन कारोबारी को बाइक सवार अपरािधयों ने मारी गोली
x
बड़ी खबर
Ranchi/Ormanjhi. रांची/ओरमांझी। ओरमांझी थाना क्षेत्र के मरंगटांड़ स्थित सपाही पुल के पास शुक्रवार की शाम जमीन के एक प्लॉट को देखने पहुंचे दो जमीन कारोबारी को बाइक सवार अपरािधयों ने दौड़ाकर गोली मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायल कारोबारियों का नाम जावेद अंसारी और आजाद अंसारी है। दोनों इरबा के रहने वाले हैं। आजाद के हाथ व पेट में, जबकि जावेद के पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद आेरमांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।


प्लॉट से थोड़ी दूरी पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि जावेद व आजाद पहले से खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार 4 व्यक्ति वहां पहुंचे और जावेद तथा आजाद से बकझक करने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने पिस्टल से गोली चला दी। इसके बाद चारों अपराधी बाइक से ही फरार हो गए। फिलहाल घायल जमीन कारोबारी भी पुलिस को कुछ विशेष जानकारी नहीं दे पाए हैं। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में ही दोनों को गोली मारी गई है।
Next Story