भारत
मोबाइल के लिए वारदात: मारने दिया जहर, उसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देगा!
jantaserishta.com
15 March 2024 11:48 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि गला घोंटकर हत्या की गई थी।
आगरा: अपराधी कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है। डेढ़ साल बाद गुरुवार को एक हत्याकांड का खुलासा हुआ। परिजनों ने एक युवक पर शक जताया। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। दोस्त ही युवक का हत्यारोपी निकला। मोबाइल के लिए उसने पहले दोस्त को जहर दिया। जहर से भी मौत नहीं हुई तो गमछे से गला घोंट दिया।
डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने बताया कि आठ सितंबर 2022 को मनीष की हत्या हुई थी। उसका शव धनौली क्षेत्र में मिला था। भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि गला घोंटकर हत्या की गई थी। मनीष को विषाक्त पदार्थ भी दिया था। विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। उस समय पुलिस ने खूब छानबीन की मगर कोई सुराग नहीं मिला।
मलपुरा पुलिस ने इस मामले में गांव कुठावली निवासी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वारदात को अर्जुन सिंह ने अंजाम दिया था। अर्जुन सिंह ने नशे में एक जगह यह बोल दिया था कि उससे बड़ी गलती हुई थी। मोबाइल के लिए दोस्त को मार दिया था। मोबाइल भी पकड़े जाने के डर से तोड़ दिया। उसका भी इस्तेमाल नहीं कर पाया। यह जानकारी मनीष के परिजनों को हुई। उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अर्जुन सिंह की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया।
छानबीन में पता चला कि हत्या के दिन मनीष और अर्जुन साथ थे। मोबाइल की लोकेशन से यह स्पष्ट हुआ। दोनों कई घंटे साथ रहे थे। उसके बाद अर्जुन वहां से ईदगाह चला गया था। धनौली से ईदगाह करीब छह किलोमीटर दूर है। मनीष का शव तो धनौली क्षेत्र में पड़ा था। उसका मोबाइल ईदगाह तक आया था। उसके बाद बंद हो गया था। मनीष के मोबाइल और अर्जुन सिंह के मोबाइल की रनिंग लोकेशन सेम थी। गूगल मैप एक था। पुलिस ने खुलासे में इसी को आधार बनाया। अर्जुन सिंह को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि उसे एंड्रायड मोबाइल चाहिए था। मनीष का मोबाइल उसे पसंद आ गया था। उसे पाने के लिए उसने उसे मारा था।
Tagsमोबाइलदोस्तहत्याक्राइम न्यूज़आगराआगरा न्यूज़ हिंदीMobileFriendsMurderCrime NewsAgraAgra News Hindi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





