भारत

CRIME: महिला अधिकारी ने लगाया RTI कार्यकर्ताओं पर अश्लील हरकत का आरोप

Shantanu Roy
4 Sep 2024 5:29 PM GMT
CRIME: महिला अधिकारी ने लगाया RTI कार्यकर्ताओं पर अश्लील हरकत का आरोप
x
बड़ी खबर
Dewas. देवास। नगर निगम की एक महिला अधिकारी ने दो आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ अश्लील हरकत और इशारे करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। घटना बुधवार दोपहर महापौर जनसुनवाई के दौरान और इसके बाद की बताई गई है। दोनों आरटीआई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त को शिकायतें भी की थीं। महिला अधिकारी की मानें तो दोनों आरोपित उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये भी मांग रहे थे। बुधवार को नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो आरटीआई कार्यकर्ताओं पर महिला अधिकारी ने सनसनीखेज आरोप लगाए। महिला अधिकारी छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने के आरोप लगाए। महिला अधिकारी ने बताया कि आज महापौर जनसुनवाई के बाद मेहमूद व मकसूद नामक व्यक्ति उन्हें लगातार देख रहे थे। जनसुनवाई के बाद वे बाहर आए, आर महमूद शेख मुझे देखकर अश्लील हरकत कर गंदे कमेंट करने लगा। उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब महापौर जनसुनवाई खत्म होने के बाद कॉरिडोर से मैं अपने ऑफिस की तरफ जा रही थी।


उन्होंने आरोप लगाया कि महमूद और मकसूद शेख दोनों से ही मानसिक रूप से प्रताड़ित हूं। ये रुपये की डिमांड कर रहे हैं और ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो-तीन साल पूर्व इनके द्वारा किया जा रहा एक अवैध निर्माण आयुक्त के आदेशानुसार मैंने हटाया था। उसी बात को लेकर दोनों मुझे टार्गेट कर रहे हैं। दोनों के द्वारा गलत डिमांड की जा रही है। मेरे द्वारा विभागीय कार्रवाई की गई थी, परन्तु ये दोनों कह रहे हैं कि आपने हमारा नुकसान किया। पूर्व में भी न्यायालय में धमकी दी थी कि आपने हमारा घर तुड़वाया है हम आपको देख लेंगे। इधर
नगर
निगम के घटनाक्रम के बाद नगर निगम कर्मचारियों के साथ भाजपा के पार्षद व अन्य बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली थाने पर पहुंच गए। कोतवाली थाने में निगम उपायुक्त, भाजपा पार्षद व एमआयसी सदस्य अजय तोमर, निगम स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य कई लोग पहुंचे और अधिकारियों से काफी देर तक चर्चा की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। दोनों आरोपितों ने नगर निगम के ही अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त में भी शिकायत की थी। इस संबंध में 2 दिन पूर्व ही लोकायुक्त की टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची थी और दस्तावेज भी जब्त किए थे। इस संबंध में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि अधिकारी ने मुझे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। किसी भी बहन-बेटी के साथ अभद्रता हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी अधिकारी ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर करवाई और कानून आरोपितों को सजा देगा।
Next Story