भारत
CRIME: रेलवे अधिकारी के घर में कर्मचारी ने की ख़ुदकुशी, फैली सनसनी
Shantanu Roy
21 Sept 2024 10:06 PM IST

x
बड़ी खबर
Lucknow. लखनऊ। लखनऊ में रेलवे अधिकारी के घर पर संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। वह डिप्टी चीफ इंजीनियर के मकान में पांच साल से रहता था, यहां उनकी सरकारी गाड़ी चलाता था। उसके साथ उसका चचेरा भाई पारस भी रहता था। घटना पारा इलाके की है। शुक्रवार रात दोनों एक ही कमरे में सोए थे। छत पर सोलर प्लांट की रॉड लगी थी। इसी रॉड में रस्सी के सहारे उसका शव फांसी के फंदे से लटकता दिखा। शनिवार सुबह पारस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डिप्टी खेड़ा निवासी विवेक सिंह रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री में डिप्टी चीफ इंजीनियर (विद्युत) हैं। संविदा कर्मी सौमित्र सिंह (27) सीतापुर के मुमताजपुर रामपुर कला का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई मुन्नू सिंह का कहना है कि सौमित्र पांच साल से विवेक के मकान में रहकर गाड़ी चलाता था। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों से सबसे छोटा था। इंस्पेक्टर पारा बृजेश वर्मा का कहना है कि सौमित्र के परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





