भारत

CRIME: रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी

Shantanu Roy
29 Nov 2024 11:54 PM IST
CRIME: रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Sonua. सोनुआ। सोनुआ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह चक्रधरपुर और सोनुआ के बीच बैधमारा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र महुलडिहा गांव निवासी टीनू महतो के रूप में हुई है। युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले का ज़ख्म है। घटनास्थल में एक बाइक भी बरामद हुआ है और शव के पास शराब की बोतल भी मिली है। फिलहाल पुलिस शव की बरामदगी कर घटना की छानबीन में जुटी है।
Next Story