भारत

CRIME BREAKING: युवक के साथ की लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 Oct 2024 3:20 PM GMT
CRIME BREAKING: युवक के साथ की लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Hisar. हिसार। हिसार में सिटी थाना पुलिस ने एक आरोपी को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चंडीगढ़ पुलिस में ASI के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाखड़ी करके एक युवक से 8 लाख 74 हजार की ठगी किया था। आरोपी की पहचान रतिया निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है, सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारी ASI अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार पर हिसार के डोगरान मोहल्ला
निवासी
एक व्यक्ति से चंडीगढ़ पुलिस में ASI के पद पर नौकरी दिलाने के बहाने से 8 लाख 74 हजार रुपए ठगी का आरोप लगा था। जिसके बारे में शिकायत के आधार पर सिटी थाने में 17 दिसंबर 2023 मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी राजेश के साथ उसकी जानकारी उसके दोस्त आजाद नगर निवासी गुड्डू ने करवाई। उसने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस में ASI के पद की भर्ती निकली हुई है। राजेश शिकायतकर्ता के बेटे को चंडीगढ़ पुलिस में
ASI
के पद पर नौकरी दिलवा देगा।


उसकी पहचान पुलिस विभाग में बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ है। पुलिस के अनुसार जून 2023 में शिकायतकर्ता को आरोपी राजेश ने खुद को पंचकूला पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर बताया और राजेश ने चंडीगढ पुलिस में ए०एस०आई० पद की रिक्तियां की नोटिफिकेशन की छाया प्रति शिकायतकर्ता को दिखाई। उसने शिकायतकर्ता के बेटे को ASI लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की व 8 लाख 74 हजार रुपए एडवांस ले लिए। 27 अगस्त 2023 को चंडीगढ़ पुलिस में
ASI
पद के लिए ही लिखित परीक्षा के रिजल्ट में शिकायतकर्ता के बेटे को फेल दर्शाया गया। आरोपी ने झूठ बोलकर शिकायतकर्ता से 8 लाख 74 हजार रुपए की ठगी की। जांच अधिकारी ASI अनूप ने बताया कि आरोपी अपने आप को पंचकूला पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बताता है और पुलिस के बड़े बड़े अधिकारियों से पहचान बताया। वह नागरिकों से पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। आरोपी राजेश पर पहले भी रोहतक और मधुबन में ठगी के अभियोग अंकित है। जिनमें यह जमानत पर रिहा है। इसके पहले भी आरोपी राजेश के खिलाफ नौकरी का झांसा दिलाकर 7 लाख 9 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना आजाद नगर में मामला दर्ज है।
Next Story