भारत
CRIME BREAKING: महिला का मिला शव, गले पर निशान, हत्या की आशंका
Shantanu Roy
14 Nov 2024 3:19 PM GMT
![CRIME BREAKING: महिला का मिला शव, गले पर निशान, हत्या की आशंका CRIME BREAKING: महिला का मिला शव, गले पर निशान, हत्या की आशंका](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/11/14/4162173-untitled-7-copy.webp)
x
बड़ी खबर
Noida. नोएडा। छिजारसी गांव में एक व्यक्ति और बच्चे के साथ किराये पर रहने आई महिला का शव बुधवार शाम उसके कमरे में पड़ा मिला। गले में मिले चोट के निशान से महिला की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक छिजारसी में कुलदीप शर्मा का मकान है। घर में बने कमरों में कई लोग किराये पर रहते हैं। चार दिन पहले जिला कन्नौज की शिल्पी पति के साथ मकान में रहने आई थी। उसके साथ एक आदमी और एक बच्चा भी था। बुधवार शाम कुलदीप ने सूचना दी कि किराये पर रहने वाली महिला का कमरे में शव मिला है।
पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो महिला के गले पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कमरे से महिला का तीन-चार साल का बच्चा मिला। लेकिन उसके साथ रहने आया व्यक्ति और पति दोनों ही नहीं मिले। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस पति या प्रेमी के एंगल से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि फरार व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया होगा। एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कमरे में मिले महिला का शव मिला है। गले पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चला सकेगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story