भारत

CRIME BREAKING: महिला की अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल करने की धमकी

Shantanu Roy
26 Oct 2024 1:40 PM GMT
CRIME BREAKING: महिला की अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल करने की धमकी
x
बड़ी खबर
Jind. जींद। हरियाणा के जींद में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया गया। महिला थाना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जीरो FIR दर्ज की है। केस दिल्ली पुलिस को भेजा है, क्योंकि घटनास्थल दिल्ली का बताया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जींद शहर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि मार्च 2022 में वह दिल्ली के बुआना गई हुई थी। वहां सोनीपत के विजय ने नशीला पदार्थ देकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली।


इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने इसके बाद कई बार उसके साथ रेप किया। उसे बंधक बनाकर भी रखा गया। घटना के बारे मे किसी को बताने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि विजय के जीजा, उसकी मां व कुछ अन्य ने विजय का सहयोग किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विजय के खिलाफ रेप, शिवानी, विजय का जीजा, उसकी मां के खिलाफ सहयोग करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस को भेज दी है।
Next Story