भारत

CRIME BREAKING: मासूम नाबालिग की हत्या करने वाला तोता गिरफ्तार

Shantanu Roy
31 July 2024 6:24 PM GMT
CRIME BREAKING: मासूम नाबालिग की हत्या करने वाला तोता गिरफ्तार
x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Gwalior. ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 12 साल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मृतक की बहन से आरोपी प्यार करता था। उसकी शादी कहीं और हो गई थी जिससे वह काफी नाराज था। इस वजह से उसने बदला लेने के लिए उसके छोटे भाई की हत्या की, फिर उसकी लाश को पत्थरों में छिपा दिया। दरअसल ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के देवखो पहाड़ों के बीच आज एक 12 साल के मासूम हेमसिंह का शव मिला था। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी। चंद घंटे बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शुभम कुशवाहा उर्फ तोता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतक की बड़ी बहन से प्रेम करता था। चार महीने पहले उसकी दूसरी जगह शादी हो गई थी जिससे वह काफी नाराज था।

आरोपी ने बदला लेने के लिए अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के मासूम भाई हेमसिंह राजपूत की हत्या की। आरोपी पहले बच्चे हेमसिंह को देवखो के जंगल में ले गया। जहां 60 फीट गहरे नाले में ले जाकर उसकी हत्या की। फिर लाश को पत्थरों में छिपा दिया। तिघरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे नाबालिग आरोपी की तलाश जारी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लापता नाबालिग बच्चे का पहाड़ों के बीच पत्थरों के नीचे दबा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस और FSL टीम को प्रथम दृश्या हत्या प्रतीत हो रही है नाबालिक छात्र घर से वहां कैसे पहुंचा पुलिस जांच में जुट गई हैं। दरअसल ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के देवखो पहाड़ों के बीच शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को चरवाहों ने दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL टीम देर रात ही मौके पर देवखो पहुंची। पहाड़ों के बीच पत्थरों के नीचे एक बच्चे का हाथ दिखा, जिसके बाद पुलिस और FSL टीम ने नाबालिग बच्चे के शव को पत्थरों के बीच से निकालकर निगरानी में लिया। इसके बाद जिले के सभी थाने में इसकी जानकारी दी गई। जिले के थानों से 12 साल के लगभग लापता बच्चों की जानकारी ली गई। तो सामने आया कि, एक बच्चा पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील निवासी लापता है। शव की पहचान के लिए मोती झील निवासी महिला कमलेश राजपूत मौके पर पहुंची और शव की पहचान अपने बेटे हेमसिंह राजपूत के रूप में की। महिला कमलेश ने पुलिस को बताया की उनका बेटा सोमवार के दिन मंदिर का कहकर गया था। पर रात तक नहीं लौटा तो उसकी गुमशुदगी पुरानी छावनी थाने में दर्ज की थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है की बच्चा पुरानी छावनी से इतनी दूर किसके साथ आया और घटना को किसने अंजाम दिया हैं।
Next Story