भारत

Crime Breaking: कमल का अपहरण, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Shantanu Roy
22 July 2024 2:17 PM GMT
Crime Breaking: कमल का अपहरण, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
x
बड़ी खबर
Basti. बस्ती। बस्ती जनपद में एक के बाद एक अपहरण कांड हो रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यहां कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मोहित यादव अपहरण कांड का मामला थमा भी नहीं कि एक और अपहरण हो गया है। अब कमलेश सोनकर (27) का अपहरण हो गया है, बदमाशों ने गौर थाना क्षेत्र के केसराय मोड से अपहरण किया है। फिलहाल पुलिस ने 6 घंटे के अंदर युवक को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि मेरे बड़े भाई कमलेश सोनकर गौर बाजार से घर जा रहा था कि रास्ते में केसराय मोड़ पर दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है। उन्होंने उसकी जान को
खतरा बताया है।


वहीं, इस घटना की तहरीर मिलते ही गौर थाने की पुलिस ने तत्काल बदमाशों के चंगुल से कमलेश सोनकर (27) को तत्काल बरामद कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि कमलेश सोनकर का गौर थाना क्षेत्र में अपहरण हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी घटना स्तर पर गए क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम, सर्विलांस सहित थाना अध्यक्ष गौर को तत्काल लगाया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर सकुशल युवक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अजय वर्मा, निवासी फूलपुर, थाना छपिया, जिला गोंडा और अभिषेक वर्मा, निवासी काकरिया, थाना छपिया को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य चार आरोपी फरार हैं। इस घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
Next Story