भारत

CRIME BREAKING: कलयुगी बाप ने डेढ़ माह की बच्ची को पटका, दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
9 Sep 2024 5:16 PM GMT
CRIME BREAKING: कलयुगी बाप ने डेढ़ माह की बच्ची को पटका, दर्दनाक मौत
x
परिजन सदमें में
Samastipur. समस्तीपुर। समस्तीपुर में रविवार की रात एक पिता ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुर के रहने वाले देव कुमार की बेटी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में
मृतक
बच्ची के नाना कालेश्वर पासवान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब डेढ़ साल पहले बेगूसराय के बछवारा निवासी देव कुमार से की थी।


उनका दामाद देव कुमार रक्षाबंधन पर रोसड़ा आया था। तब से वह यहीं रह रहा था। रविवार रात उनकी बेटी अमृता अपने पति देव कुमार के लिए खाना लेने घर के अंदर गई। डेढ़ माह की नतिनी अपने पिता देव कुमार के पास थी। वह रोने लगी। इससे नाराज देव कुमार ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया। जब उनकी बेटी खाना लेकर बाहर आई तो अपनी बच्ची को जमीन पर तड़पता हुआ देखा। इसके बाद तत्काल उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने उनके दामाद देव कुमार को पकड़ लिया। घटना की जानकारी रोसड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देव को गिरफ्तार कर लिया। कालेश्वर पासवान का कहना है कि उनका दामाद सनकी टाइप का है। ठीक से काम भी नहीं करता था।
Next Story