भारत

CRIME BREAKING: सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश

Shantanu Roy
4 Aug 2024 11:00 PM IST
CRIME BREAKING: सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश
x
बड़ी खबर
Harda. हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में एक युवक का सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद दलबल के साथ SP मौके पर पहुंचे और शव बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी है। दरअसल हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डगावानीमा गांव के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है।

किसान संजय भायरे के
खेत की मेड़
और हाइवे के बीच लाश मिली। आशंका है कि बॉडी 24 घंटे पहले की है। युवक की मौत किन कारणों से हुई है। इसका पता पीएम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं होने से पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मर्चुरी में रखा गया है। वहीं मृतक की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। व्यक्ति की हत्या हुई है या उसकी मौत किसी अन्य कारणों से हुई हैं। इन सभी बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है।
Next Story