भारत

CRIME BREAKING: मछुआरे के जाल में फंसा युवक का शव, हत्या की आशंका

Shantanu Roy
21 Sept 2024 6:38 PM IST
CRIME BREAKING: मछुआरे के जाल में फंसा युवक का शव, हत्या की आशंका
x
जांच में जुटी पुलिस
Bhojpur. भोजपुर। भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव में बाढ़ के पानी में डूबे अधेड़ का शव दूसरे दिन बरामद किया गया है। उनका शव बिहिया थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव से शनिवार को मिला। जानकारी के अनुसार मृतक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव निवासी स्व.दुलारचंद भगत के 45 वर्षीय बेटा निर्मल भगत है। वह पेशे से फूल दुकानदार थे। करजा बाजार पर फूल दुकान चलाते थे। मृतक के छोटे भाई विमल भगत ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह घर से सब्जी खरीदने के लिए करजा बाजार गए थे। सब्जी लेकर जब वह वापस लौट रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया, जिसके कारण वह बाढ़ के पानी में गिर पड़े। पानी के तेज
बहाव
के कारण वह कुछ दूर बह गए।


देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने देर रात तक काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह एक मल्लाह ने बताया कि एक शव पहरपुर गांव के पास जाल में फंसा हुआ है। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और शव को देख कर उनकी पहचान की। स्थानीय मल्लाह के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाल गया। परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी आशा देवी व तीन बेटा सहदेव,मनीष अनीश और एक बेटी खुशी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी आशा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story