भारत

CRIME BREAKING: गर्ल्स हॉस्टल में मिली महिला की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

Shantanu Roy
15 Aug 2024 1:26 PM GMT
CRIME BREAKING: गर्ल्स हॉस्टल में मिली महिला की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस
x
मामलें में जांच जारी
Patna. पटना। पटना के सुहानी गर्ल्स हॉस्टल Girls Hostel में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। पति जब आया तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा की सविता की लाश दुपट्टे से लटक रही थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नागेश्वर कॉलोनी की है। सविता मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। वह पटना के इसी हॉस्टल में साफ-सफाई का काम करती थी। जबकि उसका पति कर्ण कूक का काम करता है। 14 फरवरी 2024 को दोनों ने लव मैरिज की थी।

मृतका के पति ने बताया कि शादी के बाद से हम दोनों इसी हॉस्टल Hostel के सबसे ऊपरी तल्ले पर एक कमरा किराए पर लेकर रहते थे। पति के मुताबिक, सुसाइड से पहले सविता ने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी। कर्ण ने बताया कि बुधवार की शाम उसको पता चला कि हॉस्टल के मालिक के यहां पूजा है। उसने सविता से भी चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। वो मां से बात कर रही थी। मुझे पंडित को लेकर मालिक के घर जाना था। लिहाजा, कुछ देर बाद मालिक के घर के लिए निकल गया।

वहां काम खत्म करने के बाद वो हॉस्टल लौटा था। सविता Savita ने कमरा अंदर से बंद कर रखा था। उसके कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पटना के कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक 28 वर्षीय महिला कमरे में अपने आप को बंद कर ली। काफी आवाज के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर महिला फंदे से झूल रही थी। वहां से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। लव मैरिज करने के बाद 6 महीने में ही सुसाइड करना का क्या कारण है, पुलिस पति से भी पूछताछ कर रही है।
Next Story