भारत
CRIME BREAKING: पेड़ से लटकी मिली 2 युवकों की लाश, फैली सनसनी
Shantanu Roy
25 Aug 2024 8:29 PM IST

x
बड़ी खबर
Sonbhadra. सोनभद्र। जिले में रविवार को 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध हाल में दो युवकों का शव लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। यह घटना अनपरा और शक्तिनगर थाना क्षेत्र में घटी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। शक्तिनगर में मिले शव को लेकर जहां परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई जाती रहीं। वहीं, मृतका के साथ रहने वाली बुआ और उसके साथी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं, अनपरा क्षेत्र में मिले युवक के शव को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं।
बताते हैं कि अनपरा थाना अंतर्गत रेणुसागर पुलिस चौकी क्षेत्र के डीह बाबा पोखरा रोड निवासी वंशलाल मौर्या (पिंटू) 28 वर्ष बाहर रहकर काम करता था। उसकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कुछ दिन पूर्व ही वह काम से छुट्टी लेकर आया था। यहां आने के बाद वह, मायके गई पत्नी को भी लिवा लाया था। शनिवार की रात न जाने ऐसा क्या हुआ, कि उसने कमरा अंदर से बंदकर फांसी लगा ली। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तब परिवार के लोग दरवाजा खटखटाए। काफी आवाज देने पर भी उत्तर नहीं मिला तो खिड़की की झिर्री से झांककर देखा तो कमरे में लगे फंदे से वंशलाल का शव लटकता देख सन्न रह गए। उसने ऐसा कदम क्यूं उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजवाने के साथ ही, अपने स्तर से मामले के छानबीन में लगी हुई है।
दूसरा मामला शक्तिनगर थाना अंतर्गत शक्तिनगर कस्बे के रविवारीय बाजार की है। यहां बाजार के किनारे स्थित झाड़ियों में एक पेड़ से युवक का शव लटकता मिलने से हडकंप मच गया। मृतका की बुआ ने मौके पर पहुंचकर मृतक की अनिल कुमार गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी चपकी थाना बभनी के रूप में पहचान की। सूचना पर पहुंचे पिता और भाई ने हत्या की संभावना जताकर सनसनी फैला दी। हालांकि अभी पुलिस को इसकी तहरीर नहीं मिली है। मृतक के भाई सुनील कुमार का कहना है कि उसका भाई लगभग सात साल से शक्तिनगर में बुआ के यहां रह रहा था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण, गरीब होने के कारण, बुआ, उसके मंझले भाई को 17 वर्ष की उम्र में ही शक्तिनगर ले आई थी। कहा था कि वह यहां रहकर कमाएगा तो घर की आर्थिक स्थिति में मदद मिलेगी।
आरोप लगाया कि उसके भाई को जल्दी घर नहीं आने दिया जाता था। कभी वह घर आता भी था तो उसकी बुआ फोन कर बुला लेती थी। मृतक के भाई ने अपनी बुआ के साथ ही, उसके साथ रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उसकी बुआ बगैर शादी के ही एक व्यक्ति के साथ रहती थी। उसने उसके भाई को, उनकी बात न मानने पर मारने की धमकी भी दी थी। परिवार वालों को शक है, मृतक की बुआ के साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस ने पीएम के बाद मौत का कारण क्या है, इसकी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। मृतक के भाई सुनील का कहना था कि उन लोगों ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। पुलिस ने पीएम के बाद तहरीर लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





