भारत

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 March 2023 11:54 AM IST
दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से फरार चल रहे एक हत्यारे व लुटेरे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान सदर बाजार क्षेत्र निवासी अभिषेक राठी (23) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल संदीप को अभिषेक के बारे में सूचना मिली थी, जो सदर बाजार थाने में दर्ज लूट के मामले में वांछित था। उस पर हत्या करने व रंगदारी वसूलने के भी आरोप हैं।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक छापा मारा गया और आरोपी अभिषेक को राजेंद्र नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तीन गोलियों के साथ एक पिस्तौल बरामद किया गया।
स्पेशल सीपी ने कहा कि अभिषेक ने 16 साल की उम्र में ख्याला और नबी करीम इलाके में साल 2017 में एक ही दिन में दो हत्याएं की थीं।
अधिकारी ने कहा, ''जमानत पर रिहा होने के बाद उसने बंदूक की नोक पर सदर बाजार इलाके में डकैती की। वह पहाड़गंज और ख्याला में जेबकतरा, सट्टा रैकेट चलाने वाले, बूटलेगर जैसे कई छोटे अपराधियों से जबरन वसूली में भी शामिल था। वह उक्त क्षेत्रों में खुद को 'डॉन' बताता था।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story