
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को टॉप गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच ने बिश्नोई को साकेत कोर्ट में पेश किया और उसकी रिमांड मांगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साकेत कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन की पुलिस हिरासत के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।
इससे पहले, स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई से सनलाइट कॉलोनी इलाके में उसके और उसके भाई अनमोल बिश्नोई से रंगदारी और फायरिंग के मामले में पूछताछ की थी।
लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर तीन नाबालिगों ने सनलाइट कॉलोनी स्थित एक व्यवसायी के घर पर कथित तौर पर फायरिंग की थी। तीनों नाबालिगों को क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने पर तीनों ने लॉरेंस के भाई अनमोल के कहने पर फायरिंग करना स्वीकार किया। अधिकारी ने कहा कि अनमोल लॉरेंस की गैंग को विदेश से संचालित करता है। इसी मामले में क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट से रिमांड पर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लिया है।
Tagsक्राइम ब्रांचलॉरेंस बिश्नोईदिल्ली पुलिसदिल्लीगैंगस्टरCrime BranchLawrence BishnoiDelhi PoliceDelhiGangster
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





