भारत

CRIME: खंडहर में खून से लथपथ मिली बच्ची की लाश, फैली सनसनी

Shantanu Roy
18 Oct 2024 6:14 PM GMT
CRIME: खंडहर में खून से लथपथ मिली बच्ची की लाश, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
Badaun. बदायूं। बदायूं में 7 साल की बच्ची की सिर व गर्दन पर प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात मासूम का शव एक खंडहर में खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बच्ची के पिता ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह भी घटनास्थल को रवाना हो चुके हैं। घटनाक्रम बिल्सी थाना क्षेत्र का है। पिता का कहना है कि बच्ची दोपहर करीब 1:00 बजे घर से सब्जी लेने दुकान के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने शाम में खोजबीन शुरू की, पर कहीं कुछ पता नहीं चला।

रिश्तेदारों से भी कोई जानकारी नहीं मिली। रात करीब 10 बजे घर से कुछ ही दूर पर एक खंडहर में बच्ची का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। पिता का आरोप है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। इसके बाद उसके सिर और गर्दन पर प्रहार करके हत्या कर शव को खंडहर में फेंका गया दिया गया है। बच्ची कक्षा 3 की छात्रा थी। इधर घटना की सूचना पर सीओ बिल्सी उमेश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह को दी। एसएसपी ने बताया कि हत्या का तो स्पष्ट मामला है। बाकी स्थिति के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story