भारत
CRIME: व्यक्ति की हत्या कर शव को 200 मीटर तक घसीटा, फैली सनसनी
Shantanu Roy
13 Nov 2024 3:57 PM GMT
![CRIME: व्यक्ति की हत्या कर शव को 200 मीटर तक घसीटा, फैली सनसनी CRIME: व्यक्ति की हत्या कर शव को 200 मीटर तक घसीटा, फैली सनसनी](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/11/13/4159962-untitled-26-copy.webp)
x
बड़ी खबर
Bhiwani. भिवानी। भिवानी में व्यक्ति की हत्या कर शव को 200 मीटर तक घसीटा। इसके बाद शव को बणी में फेंक दिया। पुलिस को इसके निशान भी मिले हैं। मृतक की पहचान ना होने पर मामला उलझा हुआ है। तोशाम पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। कैरू चौकी पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि जुई रोड स्थित सामुदायिक केंद्र के पीछे बणी में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक वीरेंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक की उम्र करीब 50 साल है, जिसके गले में सफेद रंग के परने का फंदा लगा हुआ है।
शव को करीब 200 मीटर तक घसीटा गया है, जिसके निशान भी जमीन पर साफ दिख रहे हैं। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान के लिए भी पुलिस ने जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है, लेकिन दूसरे दिन भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है। हत्या की आशंका लग रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जिसे शव गृह में रखवाया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story