भारत

Crime: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 Aug 2024 3:52 PM IST
Crime: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
x
Sirohi. सिरोही। सिरोही सदर पुलिस ने मारपीट के मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश बरलूट पुलिस भी कर रही थी। आरोपी विजय कुमार आले दर्जे का नकबजन और बाइक चोर है।जानकारी के अनुसार सिरोही एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान के दौरान सदर थाने के कॉन्स्टेबल सीताराम और भट्टा राम ने घर में घुसकर मारपीट
करने के आरोपी विजय कुमार जोगी पुत्र तेजाराम जोगी निवासी भाटियों का वास मांडवा पुलिस थाना सदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय कुमार आले दर्जे का नकबजन और बाइक चोर है। बरलूट पुलिस थाने के नकबजनी के मामले में और सुमेरपुर पुलिस बाइक चोरी के मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की कि उसने पिछले तीन साल कहां गुजारे और किस-किसके के संपर्क में रहा। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने के पश्चात शुक्रवार शाम को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
Next Story