भारत

Crime: चोरी व सेंधमारी के मामले में 6 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 Aug 2024 6:01 PM IST
Crime: चोरी व सेंधमारी के मामले में 6 शातिर अपराधी गिरफ्तार
x
Rajsamand. राजसमंद। राजसमंद में चोरी व नकबजनी के मामले में रेलमगरा पुलिस ने खुलासा करते हुए छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुंडावत के अनुसार थाना सर्कल के गवारड़ी गांव में गत 23 मई को अज्ञात बदमाशों ने यशवंत मेनारिया के मकान में घुस कर नकदी, सोने व चांदी के जेवर चोरी किए। जिस पर यशवंत मेनारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।इस बीच अजमेर जिले की गेगल पुलिस द्वारा 26 जून को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने गेगल, किशन गढ, गांधीनगर, बान्दर सिंन्दरी, दूदू, नरैना, मावली सनवाड, सहित राजसमंद जिले में भी
वारदाते कबूल की थीं।


जिसके बाद सभी सेन्ट्रल जेल अजमेर में थे। जिसके बाद 30 जुलाई को रेलमगरा पुलिस ने सेन्ट्रल जेल अजमेर से छह आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया। सभी आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं और पुलिस आरोपियों से चोरी के माल बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है। आरोपी वारदात में बलेनो कार काम में लेते थे। ये हुए गिरफ्तार - राम सिंह (25) पुत्र बिजलिया कंजर, निवासी रायता, ईश्वर (25) पुत्र शांति लाल कंजर, निवासी रायता, मनोज (31) पुत्र सज्जनीया कंजर निवासी कंजर बस्ती मण्डावरी, गणपत (21) पुत्र रामलाल निवासी कंजर बस्ती मण्डावरी, प्रेमचंद (28) पुत्र सीताराम कंजर निवासी पालका, गोपाल (40) पुत्र महेश चन्द्र वैष्णव निवासी जयनगर जिला चित्तौड़गढ़।
Next Story