भारत

CRIME: भीषण सड़क हादसे में 3 युवक घायल, दो गंभीर

Shantanu Roy
13 Oct 2024 3:30 PM GMT
CRIME: भीषण सड़क हादसे में 3 युवक घायल, दो गंभीर
x
बड़ी खबर
Aara. आरा। आरा बक्सर फोरलेन पर प्रतापसागर के पास शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसकी सूचना लोगों ने नया भोजपुर थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचकर युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में प्राप्ति जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर नया भोजपुर में दुर्गा पंडाल और मेला देखकर अपने गांव हरिकिशुनपुर जा रहे थे। दुर्घटना में घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदाए अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों युवकों की पहचान हरिकिशुनपुर गांव के निवासी चंदन यादव, गोल्डेन यादव और पुष्पेंद्र यादव के रूप में हुई है।


लोगों ने बताया कि मेला देखकर तीनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी बीच बाइक जैसे ही प्रतापसागर के पास पहुंची वैसे ही अचानक से बाइक के सामने एक नीलगाय आ गई। जिसकी वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर छटपटाते हुए देखकर राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद तीनों युवकों को पुलिस ने मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से जख्मी युवक गोल्डन और पुष्पेंद्र सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। दोनों जख्मी युवकों की हालत देखने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसे त्वरित चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलती तो उसकी जान जा सकती थी।
Next Story