दरिंदगी: 12 साल की बच्ची को जंगल में बंधक बनाकर दो दिन तक रेप, पेड़ से बांधकर रखा, भीड़ ने आरोपी को दी मौत की सजा

गोड्डा: गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड में रिंचु सोरेन नामक एक व्यक्ति ने एक 12 साल की बच्ची को जंगल में बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को दो दिनों तक जंजीर से पेड़ से बांधकर रखा। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां, उसकी मौत हो गयी। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। वहीं आरोपी के भाई ने भी पीड़िता के पिता पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





