भारत
क्रिकेट का खेल बच्चे की मौत का बना कारण, देखें LIVE वीडियो
jantaserishta.com
6 May 2024 4:45 PM IST

x
देखें वीडियो.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. 11 साल के बच्चे की क्रिकेट खेलते हुए मौत हो गई. दरअसल पुणे के लोहगांव में क्रिकेट खेलते समय बच्चे के प्राइवेट पार्ट में गेंद से चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई.
बच्चे की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया है. मृतक लड़के की पहचान शौर्य उर्फ शंभू कालिदास खांडवे के रूप में हुई है. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हादसा गुरुवार को हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक शौर्य अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था.
जानकारी के मुताबिक शौर्य गेंदबाजी कर रहा था और एक बच्चा बैटिंग कर रहा था. जैसे ही शौर्य ने गेंद फेंकी बल्लेबाज ने गेंद सीधे शौर्य की दिशा में मारी जो उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से लगी. कुछ ही देर में शौर्य जमीन पर गिर पड़ा.
उसे गिरता देख अन्य खिलाड़ी और उसके दोस्त उसकी ओर दौड़े. पहले तो दोस्तों को कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने दूसरे क्रिकेट खेलने वाले लड़कों को बुलाया और शौर्य को देखने के लिए कहा. शौर्य को उठाया गया और अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. शौर्य उर्फ शंभू की मौत हो चुकी थी. इस मामले में विमानतल थाने में आकस्मित मौत का मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





