भारत

क्रिकेट कोच को गोली मारी, कॉलेज परिसर में हड़कंप

jantaserishta.com
1 May 2023 2:27 PM IST
क्रिकेट कोच को गोली मारी, कॉलेज परिसर में हड़कंप
x
वारदात से सहमे लोग.
वाराणसी (आईएएनएस)| वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को जाने-माने क्रिकेट कोच राम लाल यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। 62 वर्षीय यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, वह सुबह कॉलेज कैंपस पहुंचे, तभी दो नकाबपोश लोगों ने उनके पेट में गोली मार दी।
हमलावर हथियार लहराते हुए कॉलेज गेट से फरार हो गए। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अपराधियों की पहचान का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मामले की जांच की जा रही है और हमें अभी तक घटना के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।
घटना के वक्त वहां कई लोग थे जो मॉर्निग वॉक के लिए आए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story