भारत

खौफनाक: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, कटी हुई थी जीभ, प्राइवेट पार्ट भी था अलग, फिर...

jantaserishta.com
20 Oct 2020 9:31 AM IST
खौफनाक: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, कटी हुई थी जीभ, प्राइवेट पार्ट भी था अलग, फिर...
x

DEMOPIC 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हत्या की एक सनीसनीखेज वारदात हुई है. पुलिस को पेड़ से लटकी हुई एक लाश मिली जिसकी जीभ कटी हुई थी और गुप्तांग को भी काट कर अलग कर दिया गया था. कथिततौर पर युवक की बेरहमी से हत्या कर उसे बाद में पेड़ से लटका दिया गया था.

जिस युवक की हत्या की गई है वो प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता था और लॉकडाउन के दौरान अपने गांव आया था. पुलिस ने जब युवक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा तब जाकर इसका खुलासा हुआ कि हत्या से पहले उसकी जीभ काटी गई थी और प्राइवेट पार्ट भी काट कर अलग कर दिया गया था.

घटना प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाने के पूरबपट्टी भनइपुर इलाके की है. पेड़ से शव के लटके होने की जानकारी पुलिस को गांव के प्रधान ने दी थी. मृतक के माता-पिता ने कहा, ''हमारा बेटा प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता था और लॉकडाउन के बाद से घर पर रह रहा था. हमारे बेटे की हत्या करके उसकी जुबान और गुप्तांग काट लिया गया और शव को पेड़ से लटका दिया गया, हालांकि परिजनों का दावा है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.''

वहीं इस हत्या को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे गांव के प्रधान ने सूचना दी कि नदी किनारे पेड़ से शव लटका हुआ है. इस सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. अभी इस मामले में पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

बता दें कि युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. ऐसे में लोग संपत्ति को लेकर हत्या होने की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story