भारत

सीसीटीवी में खौफनाक मंजर: चोर घर में घुसे तो घरवाले जागे, उसके बाद...

jantaserishta.com
30 Oct 2021 5:39 PM IST
सीसीटीवी में खौफनाक मंजर: चोर घर में घुसे तो घरवाले जागे, उसके बाद...
x

DEMO PIC 

हुई मौत...

म‍िर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उस समय हैरतअंगेज घटना हो गई जब घर में चोरी कर रहे दो चोरों में से एक चोर को कालोनी के रहने वाले लोगों ने पकड़ा और इतनी पिटाई की चोर की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं.

घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णपुरी कॉलोनी की है जहां 29 अक्टूबर की देर रात दो चोर रमाकान्त विन्द के घर में घुसे चोरी कर रहे थे, तभी घर वाले जाग गए. घरवालों के शोर मचाया तो कॉलोनी के लोग भी पहुंचे चोरी कर रहे दो चोरों में से एक चोर को पकड़ लिया. चोर की जम कर पिटाई कर दी गई. पिटाई के बाद घायल चोर की मौत हो गई.
वहीं, पुलिस को कॉलोनी से लोगों द्वारा चोर को पकड़ कर ले जाते हुए सीसीटीवी वीडियो भी मिला जिसमें लोग उसे पकड़ कर ले जा रहे हैं. स्थानीय महिला मुन्नी ने बताया क‍ि चोर घर में आया और दरवाजा खोल कर घुस गया. चोरी की तो हमने हल्ला मचाया. लोग आए तो उसको मारे लेक‍िन वह कैसे मर गया, हमें नहीं पता.
अपर सीसीटीवीपुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार का कहना है क‍ि कटरा थाना अंतर्गत यह कॉलोनी है जहां चोरी के लिए दो चोर घुसे. एक चोर को पकड़ कर पीटा गया ज‍िससे उसे थोड़ी चोट आई, उसकी मौत हो गई. घटना की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story