भारत
कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, बच्ची को उठाकर फेंका, फिर...
jantaserishta.com
17 Nov 2022 3:35 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है.
तिरुवनंतपुरम: केरल के कासरगोड में चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने 9 साल की छोटी बच्ची को उठाकर फेंक दिया. बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
कासरगोड में एक शख्स ने 9 साल की छोटी बच्ची को उठाकर फेंक दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि बच्ची मदरसा में जा रही थी. उसी समय अबूबकर सिद्दीकी नाम का शख्स तेजी से और गुस्से में उसकी ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
सीसीटीवी फुटेज में बच्ची सहमी सी खड़ी हुई दिखाई दे रही है. जैसे ही शख्स वहां पहुंचता है, बच्ची को दोनों हाथों से उठाकर तेजी से जमीन पर पटक देता है. रूह कंपाने वाली ये घटना कासरगोड जिले के मांजेश्वरम की है. वह पढ़ाई के लिए बैग लेकर मदरसा जा रही थी. आरोपी शख्स बच्ची को फेंकने के बाद तुरंत चला जाता है और बच्ची भी तुरंत उठकर अपना बैग उठाती हुई दिखाई दे रही है.
इस घटना पर पुलिस ने एक्शन लिया है. बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत ठीक है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





