भारत

मोबाइल शोरूम में खौफनाक वारदात: महिला अधिकारी की इस हरकत से तंग आकर कस्टमर ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

jantaserishta.com
14 Nov 2020 6:43 AM IST
मोबाइल शोरूम में खौफनाक वारदात: महिला अधिकारी की इस हरकत से तंग आकर कस्टमर ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक
x

राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में जाकर एक ग्राहक ने खुद को आग लगा ली. इस घटना में वो शख्स करीब 60 फीसदी से ज्यादा जल गया. उसे फौरन अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसने ये खौफनाक कदम सर्विस सेंटर के स्टाफ की बदतमीजी और बेरुखी से तंग आकर उठाया.

दिल दहला देने वाला ये मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है. जहां एमटूके मॉल में एक मोबाइल कंपनी का शोरूम ओर सर्विस सेंटर है. पीड़ित शख्स ने करीब एक सप्ताह पहले उस शोरूम से नया फोन खरीदा था. खरीदने के बाद उस फोन में कोई फॉल्ट आ गया था. इसके बाद वह फोन लेकर सर्विस सेंटर के चक्कर लगाता रहा. लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. शुक्रवार को सर्विस सेंटर के स्टाफ ने उसका फोन ठीक करने से मना कर दिया.

पीड़ित ने शोरूम पर मौजूद महिला कर्मचारी से जब इस संबंध में सवाल किया को उस महिला ने बदतमीजी से उसे कहा कि आप कहीं भी जाइए. यहां से भाग जाइए. गुस्से में पीड़ित ने कहा कि ऐसी सर्विस लेने से तो मौत अच्छी है. महिला ने कहा कि अगर मौत अच्छी लगती है तो जाकर खुद को आग लगा लो. उस शख्स को महिला की बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकाल कर खुद को शोरूम में आग लगा ली. पीड़ित का पहचान 38 वर्षीय भीम सिंह के रूप में हुई है. वह दिल्ली के ही शाहबाद डेयरी इलाके का रहने वाला है. वो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. फिलहाल इस मामले में रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

वहां के लोगों का कहना है कि सर्विस सेंटर में जो महिला अधिकारी बैठती है. वह किसी भी कस्टमर से ठीक से बात नहीं करती और कस्टमर को गालियां तक देती है. उन्हें वहां से भगा भी देती है. मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story