भारत

हैवानियत का खौफनाक खेल: मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कम्‍प्रेशर से भरा हवा, फिर हुआ ये दर्दनाक मंजर

jantaserishta.com
26 Dec 2020 4:21 PM IST
हैवानियत का खौफनाक खेल: मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कम्‍प्रेशर से भरा हवा, फिर हुआ ये दर्दनाक मंजर
x

गिट्टी क्रेशर पर काम करने वाले एक मजदूर ने जब अपनी मजदूरी मांगी तो दबंगों ने हैवानियत का खेल खेला. मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कम्‍प्रेशर से हवा भर दी जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई. एक महीने बाद उसकी मौत हो गई. यह घटना मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है.

शिवपुरी से 70 किमी दूर ग्राम गोवर्धन में हैवानियत का दर्दनाक मंजर देखने में आया है. यहां गिट्टी क्रेशर पर काम करने वाले मजदूर श्रवण धाकड़ को सज़ा गुप्तांग में कम्प्रेशर से हवा भर कर दी.
श्रवण का दोष इतना था कि वह अपनी मजदूरी मांग रहा था. इससे नाराज होकर तीन लोगों ने उसके गुप्‍तांग में हवा भर दी.
करीब एक माह पहले घटी इस घटना के बाद जब मजदूर की हालत खराब हो गई तो उसे ग्वालियर इलाज कराने ले गए. बाद में कुछ दिन पहले शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.
इस बारे में मृतक के भाई का कहना है कि मुझे बताया कि तुम्हारे भाई के पेट में गैस बन रही है. जब मैंने भाई को देखा और पूछताछ की तब पता चला कि कम्प्रेशर से हवा भरी है. पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story