भारत

लव स्टोरी का डरावना अंत, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली

jantaserishta.com
23 Nov 2022 6:10 PM IST
लव स्टोरी का डरावना अंत, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शव को बोरे में भरकर फेंकने की फिराक में था.
जयपुर: राजस्थान के अजमेर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक ने प्रेम विवाह के करीब एक महीने बाद ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, आरोपी शव को बोरे में भरकर फेंकने की फिराक में था. हालांकि पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया. मृतक महिला की पहचान जेनिफर (32) के रूप में हुई है और आरोपी पति की पहचान 34 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक दोनों ने 29 अक्टूबर को एक-दूसरे से प्रेम विवाह किया था. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि घटना कथित तौर पर दंपती के बीच झगड़े के दौरान हुई. अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास, दंपति के बीच कहासुनी शुरू हो गई. जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति को धमकी दी कि वह अपने माता-पिता को इसकी जानकारी देगी. जिस पर आरोपी पति ने अपना आपा खो दिया और तेज धार वाले चाकू से जेनिफर पर कई वार किए.
उन्होंने बताया कि हत्या इतनी क्रूर थी कि पीड़िता के शरीर पर दर्जनों गहरे घाव देखे गए हैं. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी पीड़िता के शरीर को क्षत-विक्षत करना चाहता था. पड़ोसियों ने चीख-पुकार की आवाजें सुनीं. बाद में उन्होंने देखा कि आरोपी मुकेश बोरे में कुछ भरकर ले जा रहा है. उन्हें शक था कि मुकेश अपनी पत्नी का शव बोरे के अंदर ले जा रहा होगा, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की लोकेशन डावर नगर लेन 4 में ट्रेस की. शुरू में आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसको पकड़ लिया गया. जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी का शव बोरे में भरकर पुष्कर इलाके में फेंका है. जिसे बाद में बरामद कर लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story