भारत

फायरिंग कर मचाई दहशत, प्रॉपर्टी डीलर को बीच सड़क पर ठोका

jantaserishta.com
25 Jun 2025 11:09 AM IST
फायरिंग कर मचाई दहशत, प्रॉपर्टी डीलर को बीच सड़क पर ठोका
x
फैली सनसनी.
पटना: पटना के शाहपुर थाना अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मार दी. इस घटना में जमीन कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. आनंद-फानन में लोगों ने उसे दानापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.
घायल जमीन कारोबारी की पहचान रघुरामपुर चांदमारी निवासी चंद्रमा सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई है. जो मूल रूप से भोजपुर जिले के उदवंतनगर का रहने वाला बताया जा रहा है. धर्मेंद्र पेशे से जमीन कारोबारी है.बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार उर्फ राहुल बाजार से सब्जी लेकर स्कूटी से अपने घर जा रहा था. जैसे ही वह मुबारकपुर मोड़ के पास पहुंचा, बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी.
इस फायरिंग में एक गोली उसके बाएं हाथ में और दूसरी पीठ में जा लगी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल धर्मेंद्र को पहले अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी दानापुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा और शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. डीएसपी मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि घायल धर्मेंद्र का घरेलू जमीन विवाद चल रहा था.
गोली मारने वाले युवक की पहचान कर दी गई है. जल्दी अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. साथ ही जमीन कारोबार से जुड़े अन्य विवादों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी की भी जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story