मचा हड़कंप: सभी डॉक्टर हड़ताल पर, 19 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा भी दिया

देवघर: झारखंड के देवघर में सदर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद 19 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. सिविल सर्जन को सौंपे गए पत्र में डॉक्टरों ने लिखा है कि अगर आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. फिलहाल जिले भर के तमाम डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि हमला करने वाले लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े हैं. झारखंड आईएमए के सेक्रेटरी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों पर अगर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो राज्य भर के डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





