भारत

बना डाला फेक फेसबुक प्रोफाइल, IPS अफसर को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 April 2025 10:56 AM IST
बना डाला फेक फेसबुक प्रोफाइल, IPS अफसर को बनाया निशाना, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच जारी.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया के जरिए जालसाजी और धोखाधड़ी करने वालों की कमी नहीं है. ऐसे ठग फर्जी नाम और तस्वीरों के जरिए लोगों को ठगने में सफल हो जा रहे हैं.ताजा मामला फेक फेसबुक प्रोफाइल से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक जालसाजों ने दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया और ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाया और उनके पहचानने वालों को फर्नीचर बेचने का मैसेज किया. हैरानी की बात है कि दो बार फेक प्रोफाइल डिलीट होने के बावजूद ठगों ने तीसरी बार प्रोफाइल तैयार की.
जानकारी मिलते ही ज्वाइन कमिश्नर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर फेक और सावधान रहें जैसे मैसेज डाल दिए और साथ ही साथ दिल्ली की साइबर सेल को शिकायत भी दी. साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है.
मधुर वर्मा की जो फेक प्रोफाइल बनाई गई उसे पर लिखा गया था कि उनका एक दोस्त सीआरपीएफ में है.उनका ट्रांसफर हो गया है और वह अपना फर्नीचर बेहद सस्ते दाम में बेच रहे हैं.
बता दें कि पिछले काफी समय से जलसाजों ने यह तरीका अपनाया हुआ है कि अचानक से किसी के भी नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर उनके जानकार को कभी बीमारी का तो कभी सस्ते दाम पर सामान बेचने का झांसा देकर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story