भारत

वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं, पीएम मोदी ने की अपील

Nilmani Pal
7 May 2024 7:09 AM IST
वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं, पीएम मोदी ने की अपील
x

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत वोटिंग 7 बजे शुरू हो चुकी है. सुबह ही 11 राज्यों के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में वोट डालने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके रिकॉर्ड नंबर में वोट करने की अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डालेंगे, जिसे मतदान केंद्र के रूप में नामित किया गया है. अहमदाबाद के जॉइंट पुलिस ​कमिश्नर नीरज कुमार बडगुजर ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और बूथ पर सुरक्षा बल तैनात हैं.

तीसरे चरण के चुनाव में 1351 उम्मीदवार मैदान में हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां आज ही वोटिंग हो रही है. गुना, बारामती और विदिशा सीटों पर भी आज वोट डाले जा रहे है. इन सीटों पर क्रमश: ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रहे हैं.

Next Story