भारत

दीवाने हुए लोग! टीचर ने लगाए जबरदस्त ठुमके, आपने वीडियो देखा?

jantaserishta.com
4 Dec 2022 4:32 PM IST
दीवाने हुए लोग! टीचर ने लगाए जबरदस्त ठुमके, आपने वीडियो देखा?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में वह क्लासरूम में बच्चों संग भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है. महिला को टीचर बताया गया है. उसके डांस को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. किसी को टीचर के पढ़ाने का अंदाज पसंद नहीं आया तो कई उसके समर्थन में भी नजर आए.
बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो को 'जिंदगी गुलजार है' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'बचपन में ऐसी टीचर हमें क्यों नहीं मिली.' अपलोड किए जाने के बाद से इसे अब तक 38 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है.
वीडियो में एक महिला टीचर क्लास के अंदर बच्चों-बच्चियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही है. बैकग्राउंड में भोजपुरी सॉन्ग 'पतली कमरिया मोरी...' बज रहा है. टीचर के डांस स्टेप्स को फॉलो करते हुए बच्चे भी अपने हाथ हिला रहे हैं.
टीचर के वीडियो पर तमाम यूजर्स ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा- ये कहां का स्कूल है. हमारे टाइम तो ऐसा नहीं था. दूसरे ने लिखा- A,B,C,D पढ़ने के उम्र में बच्चों के सामने ऐसा करने से उन पर क्या असर पड़ेगा? वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- हमारी मैडम तो हाथ में डंडा लेकर पढ़ाती थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story