भारत
कॉलेज में सिरफिरे आशिक ने इंजीनियरिंग की छात्रा को मारा चाकू, मौत
jantaserishta.com
2 Jan 2023 4:47 PM IST

x
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| दिल दहलाने वाली घटना में एक सिरफिरे आशिक ने प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर सोमवार को इंजीनियरिंग की एक छात्रा की कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लयस्मिथ के रूप में हुई, जबकि आरोपी पवन कल्याण ने भी अपराध के बाद खुद को चाकू मार लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना राजनकुंटे के पास इत्गलूर में प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी कॉलेज में हुई।
पुलिस ने कहा, लायस्मिथा ने पवन कल्याण के प्रस्ताव को साफ मना कर दिया था और गुस्से में युवक ने कॉलेज परिसर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन में चाकू लग गई। इसके बाद उसने खुद पर चाकू चला लिया।
राजनुकुंटे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





