भारत
पागलपन! सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद की ली जान
jantaserishta.com
30 Jan 2023 12:50 PM IST

x
मोबाइल पर बात करने को लेकर नाराज था।
अमरोहा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बछरायुं पुलिस थाना इलाके के मानवी भानपुर में एक सनकी प्रेमी ने 16 साल की लड़की पर कथित रूप से गोली चला दी और फिर खुद को गोली मार कर जान दे दी। गंभीर रूप से घायल युवती अब मेरठ के एक निजी नर्सिंग होम में जीवन-मौत से जूझ रही है।
शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक नाबालिग लड़की से किसी दूसरे शख्स से मोबाइल पर बात करने को लेकर नाराज था।
घटना तब हुई जब 10वीं कक्षा की छात्रा ई-रिक्शा से सलारपुर अपने घर जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय आरोपी पवन कुमार ने लड़की पर तब हमला किया जब ई-रिक्शा रेलवे क्रॉसिंग के पास रुका।
पुलिस ने कहा कि कुमार ने फिर खुद को गोली मार ली।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लंघे ने कहा, "लड़की के चेहरे पर गोली लगी है। उसे गजरौला के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। उसकी हालत स्थिर है।"
Tagsयूपीयूपी न्यूज़यूपी पुलिसप्रेमिकाप्रेमीअमरोहाअमरोहा न्यूज़अमरोहा पुलिसUPUP NewsUP PoliceGirlfriendBoyfriendAmrohaAmroha NewsAmroha Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





