भारत

बिछा दी लाशें...! क्रेन ने बाइक सवारों को रौंदा, 4 की मौत

jantaserishta.com
3 May 2023 1:19 PM IST
बिछा दी लाशें...! क्रेन ने बाइक सवारों को रौंदा, 4 की मौत
x
भयानक वीडियो देखें.
इंदौर (आईएएनएस)| इंदौर में शाम के बाद भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद मंगलवार की देर शाम को बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक क्रेन ने कोहराम मचा दिया और दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम को बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुल से उतर रही क्रेन ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, उसके बाद खंभे में जा घुसी। इतना ही नहीं उसने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें काफी दूर तक घसीटती ले गई। इस हादसे में दो भाइयों सहित कुल चार लोगों की मौत हुई है।
थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने संवाददाताओं को बताया है कि सीसीटीवी फुटेज जो सामने आए हैं उसमें क्रेन की रफ्तार काफी तेज है और उसने दो बाइक पर सवार लोगों को कुचला है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
क्रेन के चालक अनीश खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वालों में दो सगे भाई रितेश और शरद हैं, वहीं उनकी मां शारदा की हालत गंभीर है। यह सभी लोग अपने मामा के यहां शादी में गए थे और वहां से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story