भारत
क्रेन हादसा: 3 मजदूरों की मौत, निर्माण स्थल पर मच गई अफरातफरी
jantaserishta.com
25 Dec 2024 4:30 PM IST

x
पुलिस ने दी जानकारी.
नई दिल्ली: गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में ओखा बंदरगाह पर एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने ये जानकारी दी है. ये हादसा बंदरगाह पर निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने के दौरान हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर हो मौत हो गई, जबकि तीसरे मजदूर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.
जिला कलेक्टर GT पंड्या ने कहा कि ओखा बंदरगाह पर घाट का कंस्ट्रक्शन गुजरात मैरीटाइम बोर्ड द्वारा किया जा रहा है. इसी दौरान क्रेन गिर गई, जिससे तीन श्रमिकों की मौत हो गई.
ओखा मरीन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि क्रेन से कुचले जाने के बाद दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





