भारत
उत्तराखंड में पिंडर नदी पर बने मोटरपुल पर आई दरारें, भारी वाहनों की आवाजाही बंद
jantaserishta.com
26 May 2023 12:44 PM IST

x
थराली (आईएएनएस)| उत्तराखंड में देवाल को जोड़ने वाली पिंडर नदी पर बने मोटरपुल हादसे को दावत दे रहा है। ओवरलोड वाहनों से पुल के बीच में दरारें आ गयी हैं। मोटर पुल की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जिसके बाद पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। एसडीएम रविन्द्र जुवांठा ने कहा कि मोटर पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए बड़े वाहनों के आवागमन को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है।
स्थानीय व्यापारियों ने मोटर पुल के मध्य भाग में दरारें आने की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी। जिसके बाद उप जिलाधिकारी थराली, लोक निर्माण विभाग थराली और पुलिस ने मौके पर जाकर सुरक्षा की ²ष्टि से मोटर पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी। लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक मोटर पुल पर भार क्षमता से अधिक ओवरलोड डंपरों के आवागमन से मोटर पुल जर्जर हालत में पहुंचा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में भी कई बार मोटर पुल पर अनियंत्रित ओवरलोड डंपरों के आवागमन की शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके ओवरलोड वाहनों को नहीं रोका गया, जिसके चलते मोटर पुल के बीच में दरारें आ गई हैं।
वहीं उप जिलाधिकारी थराली ने मोटर पुल के धंसने के पीछे क्या वजह रही, इसके लिए लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





