भारत
यूपी के बागपत में 25 घरों में आई दरारें, नगर निगम करेगा जांच
jantaserishta.com
12 Jan 2023 11:48 AM IST

x
बागपत (आईएएनएस)| उत्तराखंड के जोशीमठ में इमारतों में दरारें आने के बाद अब बागपत के कई घरों में भी दरारें आनी शुरू हो गई हैं। स्थानीय निवासियों में इसको लेकर दहशत का माहौल है। बागपत नगर निगम के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने कहा, 'हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ।' स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे दरारें आ रही हैं।
बागपत के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना मिली है।
स्थानीय निवासी राजीव गुप्ता ने कहा, 3-4 दिन हो गए हैं। हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है।
बता दें, इस महीने की शुरूआत में 25 घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। कई परिवारों को निकाला गया है। कई लोगों ने अपना घर छोड़कर किराए के आवास पर रहने जाने लगे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





