भारत
ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, डीएम ने जांच करवाने के दिए निर्देश
jantaserishta.com
23 Sept 2023 5:36 PM IST

x
टिहरी: टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल के अंदर कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं। इन दरारों से लोगों में डर पैदा हो गया है। टनल में पड़ी दरारों की शिकायत चंबा के लोगों ने बीआरओ के अधिकारियों से भी की है।
इस टनल में कई जगहों पर दरारें पड़ने के साथ ही दरारों से पानी भी टपकने लगा है। टनल के ऊपर बने मकानों में भी दरारें पड़ी हैं। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के समय में होती है। स्थानीय लोगों ने टिहरी डीएम से बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भू वैज्ञानिकों से भी जांच कराने की मांग की है।
जब ये टनल 2019 में बनाई जा रही थी, उस समय टनल के ऊपर बसे और मैठीयान के अलावा मंजुड़ गांव के कई परिवारों के घरों में दरार पड़ी गई थी। टनल बनने के बाद दरार पड़ने लगी हैं। टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारियों से जांच करवाने के लिए कहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





