भारत

फटा कान का पर्दा, युवक का हुआ ऐसा हाल!

jantaserishta.com
26 Oct 2022 3:03 PM IST
फटा कान का पर्दा, युवक का हुआ ऐसा हाल!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

दिवाली पर पटाखे फोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया.
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में दिवाली पर पटाखे फोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया. एक सुतली बम के फटने की आवाज से उसके कान का पर्दा फट गया. बताया जा रहा है कि बम की आवाज इतनी थी कि युवक के कान में तेज सीटी जैसी आवाज आने लगी और उसे कान से सुनना बंद हो गया. शुरुआत में युवक को लगा कि यह एक सामान्य बात है, लेकिन सुबह उठने पर उसे कान में इतना दर्द हुआ कि उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा.
डॉक्टर द्वारा जब कान की एंडोस्कोपी की गई तो पता चला कि युवक के कान का पर्दा फट गया है और कान के अंदर बड़ा सा छेद हो गया. युवक का इलाज कर रहे ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर एसपी दुबे ने बताया कि दीवाली के बाद उनके पास ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ जाती है. लोगों को पटाखे फोड़ते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा तेज आवाज वाले पटाखे ना हों.
पटाखे फोड़ते समय निश्चित दूरी रहनी चाहिए. डॉक्टर दुबे के मुताबिक कान के अंदर का पर्दा बेहद महीन सी एक झल्ली होती है जो तेज चांटे मारने तक से फट सकती है. हालांकि अच्छी बात यह है कि कई बार मामूली नुकसान होने पर यह अपने आप ठीक हो जाता है. लेकिन कई बार इसके लिए इलाज की जरूरत पड़ती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story