भारत

युवकों पर कसा शिकंजा, महिला एचआर हेड को बनाया निशाना

jantaserishta.com
10 Jun 2024 2:43 PM IST
युवकों पर कसा शिकंजा, महिला एचआर हेड को बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
नोएडा: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला एचआर हेड से बदसलूकी और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में उसी कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी है। नोएडा के थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में बतौर एचआर हेड कार्यरत है।
प्रमोद कुमार सिंह ने पीड़िता की शिकायत से हवाले से बताया कि महिला एचआर हेड ने बीते दिनों कंपनी में कार्यरत आर्यन त्यागी और मोनित गोस्वामी को नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि उसी दिन जब शिकायतकर्ता रात साढ़े आठ बजे के करीब ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर लौट रही थीं तभी कोटक महिंद्रा बैंक तिराहे पर आर्यन और मोनित ने उसके साथ बदसलूकी और छेड़खानी शुरू कर दी।
अधिकारी ने बताया कि वहां आसपास मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी वहां से महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story