भारत

लुटेरी दुल्हन पर कसा शिकंजा, चार साथी भी गिरफ्तार, जानें कारनामा

jantaserishta.com
31 May 2025 9:00 AM IST
लुटेरी दुल्हन पर कसा शिकंजा, चार साथी भी गिरफ्तार, जानें कारनामा
x
जानें स्टोरी.
सूरत: सूरत की आठवां लाइंस पुलिस थाने ने एक लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लुटेरी दुल्हन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अहमदाबाद के वेजलपुर में रहने वाले एक शख्स के साथ फर्जी तौर पर निकाह किया था और एक ही रात में दुल्हन, उसकी नकली मां, दो नकली बहनों और एक एजेंट ने एक लाख रुपए वसूल कर सूरत लौट आए थे. वहीं, दूल्हे ने उनसे संपर्क किया तो उसके फोन नंबर ब्लॉक कर दिए थे और बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी भी दी गई थी. जिसके बाद दूल्हे ने सूरत के नानपुरा इलाके में रहने वाली दुल्हन और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में लुटेरी दुल्हन और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है.
सूरत की अठवा लाइंस पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए यह वही लोग हैं जिन्होंने फर्जी तौर पर अहमदाबाद के वेजलपुर में रहने वाले एक शख्स युआन खान नौशाद खान पठान के साथ निकाह रचाया था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन लोगों में जरीना खातून पत्नी शकील अहमद शेतरंजी वाला उम्र 52 वर्ष है, जो मैरिज ब्यूरो चलाती है.
सना पुत्री सलीम शमशेर पठान उम्र 18 वर्ष 2 महीने है, जिसने निकाह किया था. नरगिस बानू पत्नी अब्बास भाई खलीफा, मुस्कान पत्नी आसिफ इस्माइल शेख और शाहिस्ता बानू पत्नी आसिफ इस्माइल शेख है. इन सभी लोगों ने सना के साथ निकाह करने वाले इस मामले के शिकायतकर्ता को एक दूसरे का रिश्तेदार और माता पुत्री का संबंध बताया था. इसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज से ऑटो चालक को मौलवी बताकर निकाह कराया था.
प्लान के तहत यह लोग निकाह के बाद और कुछ सामान देने के बहाने अहमदाबाद वेजलपुर दूल्हे के घर गए थे. इस दौरान दुल्हन ने अपने नकली माता पिता और बहन के सामने पति द्वारा मारपीट करने का ढोंग रचाया था और रोना धोना शुरू कर दिया था. यही बहाना बताकर दुल्हन की नकली माता और उसकी नकली बहने दूल्हे के पास से एक लाख रुपए वसूल कर और दूल्हे को बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर दुल्हन को वापस सूरत ले आए थे.
नकली निकाह करवाने वाली गैंग का शिकार हुए दूल्हे ने सूरत आकर आठवां लाइंस पुलिस थाने में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. पुलिस ने उसी के तहत दुल्हन सहित उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है. सूरत पुलिस के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story