भारत

मशहूर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल की हीरोइन पर कसा शिकंजा, गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Oct 2024 10:57 PM IST
मशहूर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल की हीरोइन पर कसा शिकंजा, गिरफ्तार
x
सांकेतिक तस्वीर
अपहरण करने का आरोप है.
नई दिल्ली: मशहूर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल की हीरोइन को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री पर अपने ही प्रेमी के तीन साल के भतीजे के अपहरण करने का आरोप है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला के प्रेमी के घरवाले उनकी शादी की परमिशन नहीं दे रहे थे। जिससे नाराज होकर उसने बच्चे को स्कूल से ही किडनैप कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रेमी से शादी न हो पाने के कारण अभिनेत्री मानसिक तनाव में थी और अपना होश खो बैठी।
आरोपी महिला की पहचान शबरीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पालघर जिले से गिरफ्तार किया है। शबरीन लोकप्रिय क्राइम सीरीज धारावाहिक क्राइम पेट्रोल में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी है। वह मासूम बच्चे (पीड़ित) के चाचा बृजेश सिंह के साथ रिश्ते में थी। जब बृजेश को उनके रिश्ते के बारे में पता लगा तो उन्होंने दोनों के संबंधों को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। घरवाले दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस ने कहा कि शबरीन बृजेश सिंह के प्यार में इतना पागल हो गई थी कि उसे इस बात का अहसास तक नहीं हुआ कि वह जो कर रही है, वह अपराध है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जयराज रानावाने ने एएनआई को बताया, "शबरीन बृजेश के प्यार में अपना होश गंवा चुकी थी और उसे अपने काम में भी मन नहीं लग रहा था। क्राइम पेट्रोल सीरियल के अलावा वह और भी कई सीरियल में काम कर चुकी है।"
पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या अपहरण में बृजेश भी शामिल था? पुलिस का कहना है कि बृजेश को गुप-चुप किसी अज्ञात महिला के साथ भी देखा गया है। इसके बावजूद शबरीन और बृजेश कई सालों से रिश्तों में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शबरीन ने कथित तौर पर यह अपराध इसलिए किया क्योंकि वह अपने परिवार से भी नाराज थी क्योंकि उसके परिवार ने भी बृजेश के घरवालों को मनाने का प्रयास नहीं किया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को बृजेश का भतीजा प्रिंस स्कूल में था। शबरीन कथित तौर पर सुबह 11 बजे स्कूल पहुंची और उसे अपने साथ ले गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story